कृष्णा श्रॉफ काम करते-करते उतारने लगी कपड़े
मुंबई
टाइगर श्रॉफ की बहन और जैकी श्रॉफ की बेटी कृष्णा श्रॉफ बेशक फिल्मी दुनिया से दूर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी सुपरस्टार से कम नहीं है. कृष्णा की तस्वीरें अक्सर फैंस को उनका दीवाना बना देती हैं. वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं. उनके सोशल मीडिया पोस्ट लोगों का खूब ध्यान खींचती हैं. अब एक बार फिर कृष्णा ने अपनी शानदार तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं. कृष्णा श्रॉफ ने एक बोल्ड कॉर्पोरेट फोटोशूट कराया है. कृष्णा का लुक एक ऑफिस जाने वाली लड़की का है. फोटोशूट के दौरान एक स्टोरी दिखाई गई हैं. कृष्णा श्रॉफ तस्वीरों में कमाल के एक्सप्रेशन्स दे रही हैं.
ब्लेजर उतार के दिए एक से बढ़कर एक पोज
कृष्णा श्रॉफ फोटोशूट में काम करती दिख रही हैं. इसके बाद उन्होंने अपना ब्लेजर उतारा और रिवीलिंग ट्यूब टॉप में कई शानदार पोज दिए हैं. कृष्णा का एटिट्यूड भी परफेक्ट लग रहा है.कृष्णा श्रॉफ ने इन शानदार तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'नॉट योर बेब.' कृष्णा की इन तस्वीरों को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट की बारिश कर रहे हैं.
कृष्णा श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ ने भी तस्वीर पर कमेंट कर के तारीफ की है. वहीं पापा जैकी श्रॉफ भी तारीफ करने से पीछे नहीं रहे हैं. इतना ही नहीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने भी तस्वीर पर कमेंट कर कृष्णा की तारीफ की है.कृष्णा श्रॉफ ने इन तस्वीरों के लिए ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है. वो ब्लैक ब्लेजर और फ्लेयर्ड ट्राउजर में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक ट्यूब टॉप पहना. बालों को कृष्णा ने टॉम कर्ल्स किए हैं. साथ ही न्यूड स्टाइल मेकअप और मिनिमल ज्वैलरी इस लुक के साथ परफेक्ट लग रहे हैं.
