क्रोध और लोभ मनुष्य के पतन के कारण बनते हैं : राज्य मंत्री

भोपाल
भगवान कृष्ण का जन्म अधर्म, अन्याय और अत्याचार की समाप्ति कर धर्म, सत्य तथा न्याय की स्थापना का यथार्थ उदाहरण है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने जन्माष्टमी के अवसर पर जिला जेल अशोकनगर में परिरूद्ध कैदियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। राज्य मंत्री यादव ने कहा कि मनुष्य क्षणिक क्रोध या लोभ के वसीभूत होकर अपराध कर बैठता है, जिसके परिणाम स्वरूप स्वयं और परिजन अनेक प्रकार के कष्ट और अभाव झेलते हैं। उन्होंने कहा कि क्रोध और लोभ मनुष्य के पतन के कारण बनते हैं, इन्हें अपने से दूर रखें। राज्य मंत्री यादव ने कहा है कि न्यायालय द्वारा दी गई सजा को पूरा कर आप सभी समाज में एक अच्छे इंसान का दर्जा हासिल करें, यही मेरी शुभकामनाएँ हैं।

राज्य मंत्री यादव ने कैदियों से उनको नियमानुसार मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। यादव ने पुरूष-महिला बंदियों को जन्माष्टमी पर्व की बधाई देते हुए सभी को फल वितरित किए। विधायक जजपाल सिंह जज्जी, जन-प्रतिनिधि और जेल प्रशासन के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *