राजधानी में होलिका दहन के लिए 31 स्थानों पर उपलब्ध रहेगी गोकाष्ठ

भोपाल
शहर का पर्यावरण स्वच्छ, प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से गोकाष्ठ से होलिका दहन करने के प्रति लोगों की रुचि बढ़ी है। लकड़ियों के लिए जंगल भी न कटें और पर्यावरण संरक्षण भी हो सके, इस नेक उद्देश्‍य के लिए गोकाष्ठ संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण समिति ने 17 मार्च फाल्‍गुन पूर्णिमा को होलिका दहन के लिए तैयारी शुरू कर दी है। होलिका दहन के लिए आमजन को सुगमता से गोकाष्ठ उपलब्ध हो सके, इसके लिए पूरे शहर में 31 स्थानों पर गोकाष्ठ विक्रय केंद्र बनाए जाएंगे। शहरवासी 16 एवं 17 मार्च को गोकाष्ठ 10 रुपये प्रति किलो की दर से प्राप्त कर सकते हैं। यह गोकाष्ठ 25 एवं 30 किलो के कपड़े के बैग में भी उपलब्ध रहेगी।

बता दें कि शहर की 18 गोशालाओं से क्रय किए गए इस गोकाष्ठ को शहरवासियों को उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए विक्रय सेंटर तक पहुचने के बाद इसकी कीमत 15 रु प्रतिकिलो पड़ेगी। फिर भी लोगों को गोकाष्ठ से होलिका दहन करने के लिए 10 रु प्रतिकिलो की दर पर उपलब्ध कराया जाएगा।

गोकाष्ठ विक्रय केंद्र कालिका मंदिर भदभदा रोड, श्री कृष्ण प्रणामी मंदिर, भोजपुर क्लब, नर्मदा इंडस्ट्रीज गोविंदपुरा, माता मंदिर प्लेटिनम प्लाजा के सामने, शुभम नर्सरी बावडिया, राम मंदिर हमीदिया रोड, ओल्ड भास्कर कोतवाली रोड, मानस भवन श्यामला हिल्स, मिलन स्वीट्स बरखेड़ा, शुभम नर्सरी होशंगाबाद रोड के पास, मानस उद्यान गुफा मंदिर, गिरधर स्टोर गोमती कालोनी नेहरू नगर, खंडेलवाल स्टील करोंद, मंदाकिनी ग्राउंड कोलार, शिव मंदिर मेहता मार्केट सुभाष नगर, रेलवे स्टेशन मंडीदीप, बस स्टैंड बैरसिया, गंगेश्वर शिव मंदिर एम्स के पीछे साकेत नगर, महात्मा गांधी चौराहा भेल, अफसरा टाकीज, पिपलानी पेट्रोल पंप, अशोका गार्डन 80 फिट रोड, मंगलवारा थाने के पास, बिजली कंपनी के मैदान पर मिनाल रेसीडेंसी जेके रोड, शुभम नर्सरी पटेल नगर, दीप इलेक्ट्रिकल गौतम नगर,फायर ब्रिगेड आफिस के पास बैरागढ, नगर निगम आफिस के पास गांधी नगर, एन एम मार्बल क्लास रूम के सामने लाल घाटी में गोकाष्ठ मिलेगा। गोकाष्ठ समिति द्वारा घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध की गई है। इसके लिए लोडिंग वाहन का शुल्क अलग से देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *