मंत्री डॉ. धन सिंह रावत करेंगे बारिश कंट्रोल? बोले- मोबाइल एप से बरसात हो सकती है आगे-पीछे 

देहरादून
उच्च शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि ऐसा ऐप तैयार हो चुका है, जिससे बारिश को आगे-पीछे या कम-ज्यादा भी किया जा सकता है। इसका प्रेजेंटेशन तैयार कराया जा रहा है। जल्द ही इसे केंद्र सरकार के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। यह ऐप कई राज्यों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। मीडिया से बातचीत में डॉ. रावत ने दावा किया। रावत का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। मंत्री ने इसमें आपदाओं की रोकथाम के लिए गठित समिति की जानकारी भी दी है। उनका कहना हैकि कमेटी आपदा के प्रति संवेदनशील क्षेत्रों का अध्ययन करेगी और सरकार को बताएगी कि कहां आपदा आ सकती है। इससे संवेदनशील क्षेत्र के लोगों को समय अलर्ट किया जा सकेगा। बारिश के ऐप पर काफी कमेंट आ रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर शंकर मंडल ने लिखा कि मंत्री जी, इस ऐप से ईवीएम को भी हैक किया जा सकता है क्या? खाली बैठा हूं तो पूछ लिया। दूसरे यूजर ने जीएस नेगी ने कहा कि, मंत्री जी, ऐसे खुलेआम मत बोलिए। ये टैक्नोलॉजी विदेशियों के हाथ लग सकती है। इंद्रेश नौटियाल ने लिखा कि मेरे घर में अत्यधिक बारिश की वजह से नमी आ गई है। बारिश को इधर उधर करना है। एक अन्य यूजर ने लिखा है कि त्रिवेंद्र, तीरथ क्या कम थे, खैर ये तो कुछ ज्यादा ही हैं। अनिल राणा ने कहा कि भैजी बल, कृपा इसी ऐप के कारण रुकी हो, जहां सूखा पड़ता है शायद। इन सबके बीच एक यूजर कुलदीप रावत ने लिखा कि, राइट ये एक डिवाइस है जो लैपटॉप-मोबाइलसे संचालित की जाती है। दुबई में उसी से आज भी बारिश करवाई जाती है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *