मुजफ्फरपुर की कालोनी में चल रहा था जिस्‍मफरोशी का कारोबार, शराब माफिया और एक लड़की गिरफ्तार

 मुजफ्फफपुर 
मुजफ्फरपुर के अहियापुर व मिठनपुरा थाने की पुलिस ने सोमवार की देर रात सर सैयद कॉलोनी स्थित एक मकान में छापेमारी की। किराये के मकान से शराब माफिया दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसे सेक्स रैकेट गैंग का भी मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। मौके से एक चकिया की युवती को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उसके साथ उसका एक नाबालिग भाई भी है। उसके परिजन को थाने पर बुलाया गया है।

वहीं छापेमारी की भनक लगते ही आधा दर्जन से अधिक युवक-युवती मकान के पिछले दरवाजे से चहारदीवारी फांदकर अंधेरे में भाग निकले। अहियापुर थानेदार सुनील कुमार रजक ने बताया कि पुलिस को सर सैयद कॉलोनी में संचालित हो रहे सेक्स रैकेट की सूचना मिली थी। रात में युवक-युवतियों के जुटने की सूचना पर नाकेबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस के पहुंचते वहां अफरातफरी मच गई। युवक युवती चीखते चिल्लाते किसी तरफ आपत्ति जनक स्थिति में ही पीछे के दरवाजे से कपड़े आदि लेकर भागे। कमरे की तलाशी में आधी बोतल शराब मिली है।

थानेदार ने बताया कि सेक्स रैकेट में शामिल युवकों से ऑनलाइन पेमेंट लिया जाता था। पुलिस को मौके से ऑनलाइन एप्प के कई बार-कोड युक्त कार्ड मिले हैं जिसपर युवतियों के नाम भी हैं। पुलिस के मुताबिक दीपक कुमार छह माह पहले उक्त मकान को किराए पर लिया था। मकान की मालकिन एक महिला है जिसका उसी मोहल्ले में एक दूसरा मकान है जहां वह अकेली रहती है। मकान मालकिन से भी पुलिस पूछताछ की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *