बिहार के 2165 इंटर स्कूलों में पढ़ेंगी बेटियां, एडमिशन जारी

 पटना 
बिहार के सभी इंटर स्कूलों में बेटियां नामांकन ले पायेंगी। राज्य सरकार के निर्देश पर बिहार बोर्ड द्वारा उन सभी इंटर स्कूलों में छात्राओं को नामांकन का मौका दिया जा रहा है, जहां पर केवल छात्र ही पढ़ते थे। सभी ब्वायज स्कूलों को कोएड किया जा रहा है। इससे अब छात्राएं केवल बालिका स्कूल तक सीमित नहीं रहेंगी बल्कि अपनी पसंद के स्कूलों में नामांकन ले पायेंगी। 

बिहार बोर्ड द्वारा इंटर में दाखिला लिया जा रहा है। प्रथम चयन सूची के आधार पर छात्राएं नामांकन ले रही है। बोर्ड द्वारा 3664 स्कूल और कॉलेज के लिए सीट आवंटन किया गया है। इसमें दो हजार स्कूल शामिल है।  बोर्ड द्वारा इंटर नामांकन के लिए आवेदन मांगे गये थे। आवेदन के समय छात्रों को स्कूल कॉलेज का 20 विकल्प देना था। इसमें ज्यादातर छात्राओं ने उन स्कूलों का विकल्प दिया था जिसे इस साल कोएड किया गया है। पहले ये स्कूल छात्र के लिए ही केवल था। 

11वीं नामांकन में छात्राओं की संख्या अधिक : राज्य सरकार ने इंटर के 15 सौ से अधिक इंटर स्कूलों को कोएड किया है। इससे इंटर में छात्राओं का नामांकन अधिक हुआ है। बिहार बोर्ड द्वारा अभी प्रथम चयन सूची ही जारी की गयी है। इसके तहत 31 अगस्त तक इंटर में नामांकन लिया जाएगा। इसके बाद दूसरी और तीसरी चयन सूची जारी होगी। प्रथम चयन सूची के आधार पर एक लाख से अधिक छात्राओं ने नामांकन ले लिया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *