जस्टिस प्रणय वर्मा ने ली शपथ
जबलपुर
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में नवनियुक्त जज प्रणय वर्मा ने आज शपथ ग्रहण की। पूर्वान्ह हाईकोर्ट के साउथ ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक खान ने उन्हे शपथ दिलाई।
बता दें कि राष्टÑपति से स्वीकृति के बाद केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय ने कल गुरुवार कोे ही उनकी नियुक्ति का आदेश जारी किया था। जस्टिस प्रणय वर्मा के पिताजी जस्टिस वीसी वर्मा पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस तथा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जस्टिस रह चुके हैं। जस्टिस प्रणय वर्मा वकालत के क्षेत्र में एक बड़ा नाम थे जिन्हे अब जज का प्रभार दिया गया है। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता, स्टेट बार काउंसिल सदस्य, अन्य जस्टिस के अलावा जजों के परिजन भी मौजूद रहे।
