काला कपड़ा पहनकर सिम्स कर्मचारियों ने जताया विरोध
बिलासपुर
पिछले पांच दिनों से सिम्स प्रबंधन के दमनकारी नीति के खिलाफ कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन पर चले गए हैं और आज पांचने दिन शुक्रवार को तेज धूप निकलने के बाद बावजूद काला कपड़ा पहनकर अपना विरोध जताया। इस दौरान हड़ताली कर्मचारी अधिकारियों को हटाने की मांग कर रहे थे। कर्मियों ने साफ कर दिया है कि मांगे जब तक पूरी नहीं होगी, तब तक आंदोलन खत्म नहीं होगा। पांच दिनों से चले आ रहे हड़ताल के कारण यहां इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामाना करना पड़ रहा है।
इस हड़ताल का असर शुक्रवार को भी सिम्स में भी देखने को मिला। सिम्स के 400 से ज्यादा कर्मचारियों के हड़ताल का आज पांचवा दिन रहा है और हड़ताल के कारण ओपीडी, पैथोलेब, एक्सरे, एमआरआई जांच कराने पहुंच रहे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। क्योंकि उन्हें हर एक काम के लिए इन कर्मचारियों की जरुरत पड़ती रहती हैं। पिछले पांच दिनों से हड़ताल में बैठे कर्मचारी अलग-अलग तरीकों से विरोध जता रहे है। इससे पहले कर्मचारियों ने अपना सिर मुड़वाकर, अरपा नदी के तेज बहाव में सत्याग्रह कर हवन पूजन कर विरोध दर्ज कर चुके हैं। वही आज पांच दिन शुक्रवार को निकली तेज धूप के बावजूद सभी हड़तालरत कर्मचारियों ने काला कपड़ा पहनकर विरोध जताते हुए सिम्स प्रबंधन की ओर अपना ध्यान आकृष्ट करवाया।
