खेल, स्वस्थ और सफल जीवन का उत्तम मार्ग है – प्रभारी मंत्री यादव

भोपाल

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी राज्य मंत्री एवं शाजापुर के प्रभारी मंत्री बृजेन्द्र सिंह यादव ने शाजापुर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित प्रतिभा-खोज 2021 कार्यक्रम का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभागियों से कहा कि खेल-कूद हमारे शारीरिक व्यायाम और स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है। राज्य मंत्री ने कहा कि खेल सफल जीवन का उत्तम मार्ग तो होता ही है, इससे खिलाड़ी अपने देश और प्रदेश का नाम भी ऊँचा करते हैं।

प्रभारी मंत्री यादव ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में विज्ञान भारती संस्था द्वारा आयोजित मध्यप्रदेश "विज्ञान माला" में शामिल हुए और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। यादव ने प्रदर्शनी के संबंध में आयोजकों से विभिन्न विषयों की जानकारी ली तथा संस्था के प्रयासों की सराहना भी की।

प्रभारी मंत्री यादव ने स्थानीय कृषि उपज मंडी स्थित 687.11 लाख रूपये लागत से बनी नवीन फल-सब्जी मंडी का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि इस नवीन मंडी से किसान भाईयों को अपने फल और सब्जी बेचने के लिए बेहतर बाजार मिलेगा तथा आम नागरिक उचित दाम पर ताजा फल-सब्जी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर सांसद महेन्द्र सिंह सोलंकी, विधायक हुकुम सिंह कराड़ा सहित जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *