15 महीनों में कमलनाथ केवल बेटे और भतीजे को रोजगार दे पाए-गृह मंत्री मिश्रा

भोपाल

पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ पर गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा (Dr Narottam Mishra) ने बड़ा हमला किया है।  नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 15 महीने में कांग्रेस ने किसी को रोजगार नहीं दिया।  कमलनाथ जी  केवल दो नौजवान को ही रोजगार दिया एक बेटे नकुलनाथ (Nakul nath)को और दूसरे भतीजे जयवर्धन सिंह (Jaivardhan Singh) को।

मध्यप्रदेश सरकार के प्रवक्ता एवं प्रदेश के गृह, जेल एवं संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को कांग्रेस की सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal nath) पर बड़ा हमला किया है।  एक सवाल के जवाब में नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि रोजगार के नाम पर कमलनाथ जी बेकार का राग अलाप रहे हैं।  उन्होंने लाखो युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन दिया केवल दो युवाओं को। एक अपने बेटे नकुल नाथ को सांसद बनाया और दूसरा भतीजे जयवर्धन सिंह को प्रदेश में मंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *