गमक के तहत

भोपाल

मध्यप्रदेश उर्दू अकादमी द्वारा गमक (कला विविधताओं की प्रस्तुतियां) के तहत गुरुवार 26 अगस्त 2021 को शाम 7 बजे  "शाम ए मौसीकी" कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित किया जायेगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अकादमी के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर किया जायेगा।

अकादमी की निदेशक डॉ. नुसरत मेहदी ने बताया कि साहित्य में कला विविधताओं की आवश्यकता और ललित कलाओं के महत्व को समझते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रृंखला "गमक" का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कल शाम 7 बजे "शाम ए मौसीकी" में प्रसिद्ध गजल गायक गुरुमीत सिंह डंग- इंदौर और  कीर्ति सूद भोपाल ग़ज़लों की सांगीतिक प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन फिरदौस मसरुर द्वारा किया जायेगा। डॉ नुसरत मेहदी ने सभी कला प्रेमियों और रसिकों से कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़ने अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *