कांग्रेस नेता के भाई ने मासूम के साथ की हैवानियत ,6 दिन तक नहीं हुई FIR

शिवपुरी
 शिवपुरी शहर में 10 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। यह प्रकरण और अधिक गंभीर इसलिए हो गया क्योंकि कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष समीर पाशा पर आरोप है कि उसने 6 दिन तक पीड़ित परिवार पर दबाव बनाए रखा और FIR दर्ज नहीं होने दी।

एडिशनल एसपी प्रवीण भूरिया के पास पहुंची शिकायत के अनुसार पीड़ित मासूम बच्चे के माता-पिता काम पर गए थे। पड़ोस में कांग्रेस पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष समीर पाशा का भाई आमिर खान रहता है। जो रिश्ते में पीड़ित बच्ची के मामा लगते हैं। 18 अगस्त को वह बच्चे को अपने घर ले गया और उसे हैवानियत का शिकार बनाया। शाम को जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां आमिर के यहां तलाश में पहुंची। उस समय लड़की को एक कमरे में बंद करके आमिर ने उसकी मां से मना कर दिया।

कुछ देर बाद लड़की वापस घर लौट आई और चुपचाप जाकर सो गई। दूसरे दिन अत्यधिक दर्द होने के कारण लड़की ने सारी बात अपनी मां को बता दी। लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की है कि कांग्रेस नेता और उसका परिवार लगातार उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। घटना दिनांक से अब तक मामले को दबाने के लिए हथकंडे अपना रहे हैं। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है परंतु पीड़ित लड़की की मां का कहना है कि उसे और उसके परिवार को जान का खतरा है। कांग्रेस नेता के खिलाफ समाचार लिखे जाने तक कोई कार्यवाही नहीं की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *