बसई में भैसें चोरो ने पुलिस पर की फायरिंग

मंदसौर
 लंबे अरसे बाद सुवासरा थाना क्षेत्र में फिर कंजरों ने दस्तक दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम बसई में आए चार हथियारबंद कंजर भैसे चुराकर ले जा रहे थे। पर बसई में चौकी पर तैनात एसएएफ के दो जवानों ने उन्हें ललकारा। कंजरों ने जवानों पर फायरिंग भी की पर जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया। बाद में कंजर सभी भैसे छोड़कर भाग गए। जानकारी के अनुसार बुधवार तड़के 3 बजे के लगभग बसई में कंजर और एसएएफ के दो जवान आमने-सामने हो गए। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी आया है जिसमें भागते हुए चार कंजर पुलिस जवानों पर फायरिंग कर रहे हैं। जवानों ने भी हिम्मत नहीं हारी और उन्हें खदेड़ दिया।

एसएएफ के जवानों ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे बसई चौकी पर एसएएफ के 2 जवान ड्यूटी पर थे। तभी चार कंजर भैसें चुराकर ले जाते दिखे। पुलिसकर्मियों ने कंजरों को ललकारा और जमकर मुकाबला किया। पहले भैसों को छुड़वाया। इस दौरान कंजरों ने जवानों पर दो राउंड फायरिंग कर डराने की भी कोशिश की। लेकिन जवान पीछे नहीं हटे तो कंजर अंधेरे में भाग गए। छुड़ाई गई भैसें अभी बसई चौकी पर ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *