नाले मे आई अचानक बाढ से मा सहित दो बच्चो की मौत

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के चलगली थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम खैरा ढोडी नाले में अचानक आई बाढ से 2 बच्चो सहित 3 लोगो की मौत हो गयी। घटना सोमवार रात की है।
प्राप्त समाचारो के अनुसार ग्राम पथरी थाना बलरामपुर निवासी राजेश नायक व मृतक पत्नी सहित दो मासुम बच्चों 5 साल के बेटे और 8 साल कि बेटी को लेकर अपने ससुराल चलगली थाना अन्तर्गत चमनपुर रक्षाबंधन मनाने आये हुए थे। सोमवार को राजेश नायक वापस बाईक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते मे ग्राम चन्दौरा खैरा ढोढ़ी नाला को पार कर रहे थे उसी दौरान पहाड़ की ऊपर ओर से अचानक नाला मे बाढ़ आ गई और पूरा परिवार  राजेश नायक ,पत्नी मृतिका सबिता नायक, बेटा शनी नायक , बेटी काजल नायक बह गये। इस हादसे में राजेश नायक ने तैर कर अपनी जान तो बचा ली लेकिन अपनी पत्नी व 2 मासूम बच्चों को डूबने से नही बचा पाये।
इस घटना की जानकारी ग्रामीणो द्वारा चलगली पुलिस को दी गई जिसके बाद थाना प्रभारी और टीम ने मौके पर पहुंचकर सविता नायक बेटी काजल नायक का शव रात में बरामद कर लिया । 5 वर्षीय शनी नायक का शव मंगवार को सुबह झाड़ी में फंसे शव को बरामद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *