वैक्सीन के दोनो टीके लगवाएं : मंत्री पटेल

भोपाल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कोरोना वैक्सीन के दोनों टीके लगाने की सभी से अपील की है। उन्होंने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए जरूरी है कि वैक्सीनेशन के आगामी अभियान में हर व्यक्ति दोनों दोस्त अनिवार्य रूप से लगवाएँ।   मंत्री पटेल ने नागरिको से अपील की है कि वे कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगाकर स्वयं, परिवार, प्रदेश तथा देश को सुरक्षित करें। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में नियमित टीकाकरण के साथ ही आगामी 25 एवं 26 अगस्त को टीकाकरण महाअभियान आयोजित किया जाएगा। उन्होंने अपील की है कि 18 वर्ष के अधिक उम्र के सभी लोग  वेक्सीन के दोनों डोज अवश्य लगवाए। पटेल ने सभी वॉलेंटिंयर्स, जन-प्रतिनिधि, स्वयंसेवी संस्थाओं, धर्मगुरुओं, समाजसेवियों, विभिन्न संगठनों सहित आमजन से अपील की है कि वे इस टीकाकरण महाअभियान में अपना पूरा सहयोग देकर इसे पूर्ण रूप से सफल बनाएँ।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *