तेज रफ्तार रोडवेज बस ने दंपति को रौंदा, मौके पर हुई मौत

उन्नाव

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रविवार दोपहर तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दंपति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला पति के साथ निहालखेड़ा गांव से भाई को राखी बांध कर घर लौट रही थी। करीब दो घंटे बाद पहचान होने पर पुलिस ने परिजनों को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शंकरपुर सराय मजरा गरेरेपुरवा गांव की अनीता पति दिनेश निषाद के साथ निहालखेड़ा गांव सियाराम के यहां राखी बांधने गई थी। दोपहर दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान आजाद मार्ग पर अचलगंज से बैराज की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दम्पति बस के नीचे आ गए। सिर में चोट लगने से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंचे चौकी इंचार्ज संजीव कुमार शाक्य ने शवों की पहचान कराने की कोशिश की। कोई कागजात न होने पर पहचान होने देर लग गई। मौत की खबर पाते ही परिवार व गांव में कोहराम मच गया। दोनों तीन बच्चे विजय (15), दिपांशी (12) व ज्योति (9) को छोड़ गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *