MPPSC की आंसरशीट से 17 प्रश्नों को गलत मानते हुए हटा दिया गया

इंदौर
 Indore ने विगत 25 जुलाई 2021 को आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 की फाइनल आंसर शीट जारी कर दी है। दावे आपत्तियों के बाद कुल 17 प्रश्नों को गलत मानते हुए हटा दिया गया है। अब फाइनल आंसर शीट के आधार पर ही परीक्षा परिणाम का निर्धारण होगा।

परीक्षार्थी बताते हैं परीक्षक ने क्या गलत किया
मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा प्रश्न पत्र बनाने के लिए विशेषज्ञों को मोटी रकम दी जाती है लेकिन हर बार उम्मीदवार बताते हैं कि कितने प्रश्न गलत हैं। उन्हें अपनी बात को साबित भी करना पड़ता है। इसके बाद प्रश्न हटा दिया जाता है परंतु ना तो गलती बताने वाले परीक्षार्थियों को पुरस्कार दिया जाता है और ना ही गलती करने वाले विशेषज्ञ को दंडित किया जाता है।

इन प्रश्नों के दो जवाब सही
प्रश्न : भोजन में मोनोसोडियम ग्लूटामेट का उपयोग किया जाता है
उत्तर : स्वाद बढ़ाने में, सुरक्षित रखने में
प्रश्न : एक सामाजिक नेटवर्क के रूप में प्रतिनिधित्व किया जा सकता है
उत्तर : ग्राफ, ट्री
प्रश्न : टंट्या भील का वास्तविक नाम क्या था?
उत्तर : टांटिया, टंड्रा
प्रश्न : भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची की किस सूची एवं प्रविष्टि का संबंध राज्य के विधान मंडल के निर्वाचन से है?
उत्तर : सूची-।, प्रविष्टि 72, सूची-।।, प्रविष्टि 37

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *