पत्नी और बेटे के साथ बाइक से जा रहे सब्जी बेचने वाले की गोली मारकर हत्या

प्रयागराज
फाफामऊ कांशीराम आवास योजना शांतिपुरम में शनिवार की सुबह एक सब्जी विक्रेता की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या कर दी। वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से जा रहा था। गोली की आवाज सुन लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जानकारी के मुताबिक कांशीराम आवास कॉलोनी विजय कुमार कनौजिया 42 वर्ष  पुत्र शिवराम कनौजिया शनिवार सुबह नौ बजे बाइक से बेटे राज कनौजिया और पत्नी रंजना के साथ बाइक से निकले थे। जैसे ही वह कॉलोनी के मुख्य गेट पर पहुंचे, हत्यारोपी ने विजय के कनपटी पर गोली मार दी। वारदात को अंजाम देकर पैदल ही भाग निकला। बाइक पर सवार मां बेटे बाइक गिरने से जमीन पर गिर गए। जब तक शोर मचाया तबतक बदमाश फरार हो गए थे। मृतक रसुलाबाद में सब्जी बेचने का काम करता था। मृतक के बेटे ने अपने साले और साढू पर हत्या की आशंका जताई है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *