Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च,कीमत 86,000 रुपये

नई दिल्ली

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स तेजी से पॉप्युलर हो रहे हैं। होंडा भी पिछले दिनों अपना इलेक्ट्रिक स्कूटर U-Go लेकर आया है। यह होंडा का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है। Honda U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर चीन में लॉन्च हुआ है। होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 7499 युआन (करीब 86,000 रुपये) है। स्कूटर को होंडा की चाइनीज सब्सिडियरी युआंग होंडा ने लॉन्च किया है।

दो वर्जन में आया है होंडा का इलेक्ट्रिक स्कूटर
होंडा U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर दो वर्जन में आया है। होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर का टॉप-स्पेसिफिकेशन वर्जन 1.2kW मोटर से पावर्ड है और इसका मैक्सिमम आउटपुट 1.8kW है। कंपनी का कहना है कि इसकी टॉप स्पीड 53 किलोमीटर प्रति घंटे है। वहीं, स्टैंडर्ड U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर 0.8kW मोटर के साथ आया है और इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटे है।
 
ऑप्शनल बैटरी के साथ 130 किलोमीटर तक की रेंज
होंडा U-Go इलेक्ट्रिक स्कूटर के दोनों वर्जन में 1.44 kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 65 किलोमीटर की रेंज ऑफर करते हैं। हालांकि, दूसरी (ऑप्शनल) बैटरी के साथ स्कूटर की रेंज 130 किलोमीटर तक बढ़ाई जा सकती है। इंडियन मार्केट में हाल में लॉन्च Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर स्टैंडर्ड वर्जन पर 121 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है। वहीं, इस स्कूटर का Pro मॉडल 181 किलोमीटर की रेंज देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *