करणपुरा में 25 लाख रुपए की लागत से बनेगा सामुदायिक केन्द्र : पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने शुक्रवार को हरदा जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों से मुलाकात की। करणपुरा में कृषि मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि वहाँ पर 25 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक केन्द्र का निर्माण किया जायेगा।

कृषि मंत्री पटेल ने हरदा के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसम्पर्क की शुरुआत नीम गाँव के प्रसिद्ध जम्भेश्वर भगवान के दर्शन के साथ की। इसके बाद कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलते हुए करनपुरा के प्रसिद्ध राधाकृष्ण मंदिर पहुँचे। महंत सुरेंद्र गिरी महाराज की समाधि पर पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात राधाकृष्ण मंदिर में भगवान शिव, राधाकृष्ण और दुर्गा देवी की पूजा आराधना की।

कृषि मंत्री पटेल ने कहा कि आपकी समस्याओं का हल आपके घर पर ही किया जाएगा। इसके लिये अभियान प्रारम्भ करेंगे। सभी ग्रामवासियों को पात्रता अनुसार प्रत्येक प्रमाण-पत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। करणपुरा में गौशाला के स्थान पर गौ- अभ्यारण्य भी बनेगा, ताकि रोड पर कोई गाय न दिखे। ग्राम में लोगों को रोजगार मिले, इसलिये गौ आधारित उद्योग भी विकसित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *