सुंदरनगर में डेंगू मरीज के घर के आस-पास निगम ने एंटी लार्वा ट्रीटमेंट, फॉगिंग अभियान चलाया

रायपुर
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक पांच के स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगर निगम की सहायक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही के नेतृत्व एवं जोन पांच के जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर, जोन स्वच्छता निरीक्षक दिलीप साहू की उपस्थिति में जोन पांच के अंतर्गत आने वाले पंडित सुंदरलाल शर्मा वार्ड क्रमांक 42 के तहत आने वाले सुंदर नगर, ओम सोसायटी क्षेत्र में डेंगू के मरीज के घर के आस-पास क्षेत्र में सघन एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट एवं फॉगिंग अभियान चलाया।

इस दौरान जोन पांच के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ओम सोसायटी, सुन्दर नगर क्षेत्र में 30 घरों में विंडो कूलरों में जमा पानी तत्काल खाली करवाया एवं उनमें व्यापक तौर पर केमिकल दवा का छिड़काव किया गया। लोगों से आह्वान किया गया कि अपने घर पर अथवा घर के आस-पास कहीं पर भी पानी का जमाव न होने देवें, पानी का जमाव दिखते ही जोन पांच के स्वास्थ्य विभाग में तत्काल इसकी जानकारी दें, ताकि टीम भेजकर पानी के जमाव की समस्या तुरंत दूर किया जा सके।

नगर पालिक निगम के सभापति प्रमोद दुबे एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जोन चार के प्रभारी नियुक्त निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष आकाश तिवारी ने गुरुवार सुबह जोन चार के तहत आने वाले पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान निगम जोन चार के जोन कमिश्नर लोकेश चंद्रवंशी सहित सम्बंधित जोन अधिकारी मौजूद थे। सभापति दुबे एवं स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए जोन के प्रभारी एमआईसी सदस्य तिवारी ने घर-घर जाकर लोगों से डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, एन्टी लार्वा ट्रीटमेंट, फागिंग के संबंध में एवं वार्ड में सफाई के बारे में जानकारी ली।

सभापति दुबे एवं जोन चार प्रभारी एमआईसी सदस्य तिवारी ने जोन कमिश्नर को स्वच्छता सर्वेक्षण की पुख्ता तैयारी करने सफाई व्यवस्था के लिए सभी वार्डों में जनअपेक्षित सुधार लाने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। साथ ही विभिन्न स्थानों में तत्काल सफाई करवाकर स्वच्छता कायम करने के निर्देश दिए। इस दौरान वार्ड पार्षद प्रतिनिधि एवं रायपुर शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बाकर अब्बास सहित वार्ड निवासी गणमान्यजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *