छेड़खानी का आरोपित छात्र बीएचयू से सस्‍पेंड, कैंपस में घुसने पर रोक, दो साथियों की तलाश जारी

 वाराणसी 
बीएचयू प्रशासन ने छेड़खानी के आरोपित संस्कृत विद्या धर्म संकाय से साहित्य में आचार्य की पढ़ाई कर रहे छात्र कुशीनगर निवासी उपकार दुबे उर्फ बजरंगी को सस्पेंड कर दिया है। उसे हॉस्टल व अन्य सुविधाओं से वंचित करने के साथ परिसर में प्रवेश से भी प्रतिबंधित किया गया है। उसके दो अन्य साथियों की पहचान की कोशिश जारी है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। यह आदेश बुधवार को डिप्टी रजिस्ट्रार (´शैक्षिक) की तरफ से जारी किया गया है।

परिसर में सोमवार देर रात एक छात्रा एलडी गेस्ट हाउस चौराहे के पास बेंच पर अपने साथी के साथ बैठी थी। उसी समय नशे में धुत तीन युवक वहां आ धमके और छात्रा से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर दूसरे युवक की पिटाई की और छात्रा से बदलसूलकी की गई। आरोपित छात्रों ने छात्रा और उसके साथी को जान से मारने की धमकी भी दी।

प्रकरण जानकारी में आने के बाद छात्रा की तरफ से आए दर्जनों छात्रों ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड कार्यालय का घेराव किया। उनका आरोप था कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने छात्रा का बचाव तक नहीं किया। छात्रा ने आरोपी छात्र उपकार दुबे की फेसबुक से पहचान कर पहले प्रॉक्टोरियल बोर्ड में शिकायत की और फिर लंका थाने में केस दर्ज कराया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *