प्राइमरी स्‍कूलों में शिक्षकों के तबादले का नया आदेश

 लखनऊ  
सरकारी प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के पारस्परिक तबादले अब पूरे वर्ष होंगे। वहीं जिले के अंदर दो चरणों में तबादले होंगे। पहले शिक्षकों की मांग पर तबादले किए जाएंगे और इसके बाद समायोजन होगा। इसके लिए अगस्त से ही आवदेन लेने की योजना है।

बीते दिनों बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक में इस पर सहमति बन गई है। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डा. सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये निर्णय लिया गया। पिछले वर्ष सरकार ने अंतरजनपदीय तबादलों में पारस्परिक सहमति से तबादले भी किए हैं। इसमें लगभग 10 हजार शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें तबादले के लिए निर्धारित पात्रता दोनों ही शिक्षकों पर मान्य होंगी। इसके अनुसार एक समान काडर के शिक्षक आपसी सहमति से पारस्परिक तबादले ले सकेंगे। ये तबादले ऑफलाइन किए जाएंगे।

जिले के अंदर पहले शिक्षकों से आवेदन लेकर उनका तबादला किया जाए। इसके बाद बची हुई रिक्तियों पर शिक्षक-विद्यार्थी अनुपात के सापेक्ष समायोजन किया जाएगा। इस संबंध में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थितियों में ऑनलाइन के अलावा मुख्यमंत्री-विभागीय मंत्री की अनुमति के बाद ऑफलाइन तबादले भी किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *