मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उनको नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने मूल्यों और आदर्श आधारित अपनी राजनीति से भारत में विकास और सुशासन के युग की शुरुआत करने वाले जन-जन के प्रिय भारत रत्न आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी का स्मरण किया। स्वर्गीय वाजपेयी भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक थे। वर्ष 2015 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने पोखरन में परमाणु परीक्षण कर भारत को परमाणु शक्ति सम्पन्न देश घोषित किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने रामकृष्ण परमहंस के चित्र पर माल्यार्पण किया

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज महान संत, विचारक व आध्यात्मिक मार्गदर्शक रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। स्वामी विवेकानंद के गुरू रामकृष्ण परमहंस ने सभी धर्मों की एकता पर जोर दिया। उनका विश्वास था कि संसार के सभी धर्म सच्चे हैं और उनमें कोई भिन्नता नहीं है‍। ये ईश्वर तक पहुँचने के भिन्न-भिन्न साधन मात्र हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *