केबिनेट मंत्री का मिला दर्जा निगम, मंडल, बोर्ड तथा प्राधिकरण के अध्यक्षों को उपाध्यक्षों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
भोपाल
राज्य शासन ने निगम, मण्डल, बोर्ड और प्राधिकरण के नव-नियुक्त अध्यक्षों को केबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान करने के आदेश जारी कर दिये हैं। केबिनेट मंत्री का दर्जा उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्राप्त होगा। इसी प्रकार निगम, मण्डल, बोर्ड और प्राधिकरण के नव-नियुक्त उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान करने के आदेश भी जारी हो गये हैं। यह भी संबंधित नव-नियुक्त उपाध्यक्षों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्राप्त होगा।
राज्य शासन ने बुधवार को शैलेन्द्र बरूआ मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम, शैलेन्द्र शर्मा मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, जितेन्द्र लिटौरिया मध्यप्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, श्रीमती इमरती देवी मध्यप्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड, एंदल सिंह कंषाना मध्यप्रदेश स्टेट एग्रो इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, गिर्राज दण्डोतिया मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम, रणवीर जाटव संत रविदास मध्यप्रदेश हस्तशिल्प एवं हथकरघा विकास निगम लिमिटेड, जसवंत जाटव मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम, मुन्नालाल गोयल मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, रघुराज कंसाना मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम, आशुतोष तिवारी मध्यप्रदेश गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, विनोद गोंटिया मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मर्यादित, जयपाल चावड़ा इंदौर विकास प्राधिकरण, सुअमिता चपरा मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम, श्रीमती निर्मला बारेला मध्यप्रदेश आदिवासी वित्त एवं विकास निगम और सावन सोनकर मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित के अध्यक्ष बनाए गए हैं।
इसी प्रकार राज्य शासन ने निगम, मण्डल, बोर्ड और प्राधिकरण के उपाध्यक्षों को उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से मध्यप्रदेश शासन के राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है।
प्रहलाद भारती मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम, नरेन्द्र बिरथरे मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड, राजकुमार कुशवाहा मध्यप्रदेश राज्य बीज एवं फार्म विकास निगम, अजय यादव मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम, सुमंजू दादू मध्यप्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड, नरेन्द्र सिंह तोमर मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम मर्यादित, राजेन्द्र सिंह मोकलपुर दि मध्यप्रदेश स्टेट माइनिंग कार्पोरेशन लिमिटेड, रमेश खटीक मध्यप्रदेश राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम मर्यादित एवं राजेश अग्रवाल मध्यप्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
