कोण्डागांव में तीन उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस

रायपुर
किसानों को उच्च क्वालिटी के उर्वरक एवं कीटनाशक की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु उर्वरक विक्रेता प्रतिष्ठानों की नियमित रूप से जांच-पड़ताल की जा रही है। कोण्डागांव कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में आज एसडीएम गौतम चंद पाटिल एवं कृषि विभाग के उर्वरक निरीक्षक एस.के. नाग एवं विभागीय दल द्वारा जिले के दवा, बीज एवं उर्वरक विक्रेताओं के दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्नत कृषि केन्द्र कोण्डागांव, हर्ष कृषि सेवा केन्द्र उमरकोट रोड, प्रकाश ट्रेडर्स के यहां उर्वरकों के भण्डारण एवं विक्रय दस्तावेजों में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। सानवी ट्रेडर्स के यहां निरीक्षण के दौरान गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर 21 दिन के लिए भण्डारण विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *