गोंडा में पुलिस एनकाउंटर : नाबालिग लड़की से रेप का चौथा आरोपी में गिरफ्तार

गोंडा

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के चौथे आरोपी को पुलिस ने सोमवार देररात हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने का ऐलान किया है।

नगर कोतवाली क्षेत्र में फरवरी के दूसरे हफ्ते में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पीड़िता की मां की तहरीर पर तीस मार्च को इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इस पर नगर कोतवाली और एसओजी की टीम बीते शनिवार को आरोपियों के घर पर बुल्डोजर लेकर पहुंची थी। पुलिस ने आरोपियों की मदद करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सोमवार देररात मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी की टीम गोड़वाघाट के पास पहुंची थी। टीम ने आरोपी महफ़ूज को रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि महफूज ने टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में आरोपी महफ़ूज पुत्र बब्बू निवासी बुधईपुरवा के पैर में गोली लग गई। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। उसके पास अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। आरोपी का पुलिस हिरासत में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *