संपूर्ण जिले के 15 निकाय हुए 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड

छतरपुर
कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं स्वास्थ्य विभाग के अथक प्रयासों से छतरपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले कोरोना वायरस पर जीत के लिए एक बड़ा कीर्तिमान रचा है। जिले में मौजूद तीन नगर पालिकाओं एवं 12 नगर परिषदों सहित सभी 15 नगर निकाय 100 प्रतिशत वैक्सीनेटेड हो चुके हैं। यानि जिले के सभी शहरों में लोगों ने कोरोना की वैक्सीन का कम से कम एक डोज लगवा लिया है। यह सुरक्षा चक्र तीसरी संभावित कोरोना लहर में लोगों की जान बचाने में कारगर साबित होगा। कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिले के लोगों को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *