मुख्यमंत्री चौहान ने डॉ. रमेश श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर नगर के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. रमेश श्रीवास्तव के निधन पर दुख व्यक्त किया है। डॉ. श्रीवास्तव की आयु 100 वर्ष थी। उन्होंने पूरा जीवन सेवा भाव से चिकित्सा धर्म का पालन किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने ईश्वर से दिवंगत डॉ. श्रीवास्तव की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजन को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *