भाजपा स्वास्थ्य स्वंयसेवक अभियान छतरपुर के मण्डल प्रभारीयों का प्रशिक्षण हुआ सम्पन्न

छतरपुर
आज दिंनाक 14/08/2021 को प्रदेश नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एंव कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी शरदेन्दु तिवारी के निर्देश पर मध्यप्रदेश में प्रत्येक जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं को कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए स्वास्थ्य स्वंयसेवक के रूप में तैनात करने के लिए आज भाजपा कार्यालय में प्रशिक्षण का कार्यक्रम राष्ट गीत के माध्यम से प्रारम्भ हुआ जिसमे जिला प्रभारी अवधेश नायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। भाजपा जिला प्रभारी अनुरुद्ध सिंह ने समस्त मण्डलो के उपस्थित मण्डल प्रभारी को अपने उद्बोधन में स्वास्थ्य स्वंयसेवक को सम्बोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी सेवा के उद्देश्य को ध्यान में रख कर स्वच्छ राजनीति करती है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए जिले में भाजपा के कार्यकर्ता स्वास्थ्य स्वंयसेवको की भूमिका का निर्वहन अपने-अपने क्षेत्रो के बूथ पर करेगें। साथ ही भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा की आप आज यहॉ से पूर्णरूप से प्रशिक्षित होकर अपने-अपने मण्डल क्षेत्र में प्रत्येक पोलिंग बूथ के स्वास्थ्य स्वंयसेवक के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षित करे और स्थानीय प्रशासन एंव आमजनता, कोरोना पीड़ित परिवार के मध्य सेतु की भूमिका का ईमानदारी से निर्वहन करे। भाजपा स्वस्थ स्वंयसेवक अभियान के जिला प्रभारी अनुरुद्ध सिंह ने अपने अतिथियों का स्वागत किया साथ ही विषय वस्तु की जानकरी दी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देते हुए शहर के डॉक्टर सतीश चौबे ने कोविड-19 के लक्षण एवं उससे बचाव हेतु सुरक्षा के उपायो को ऐलोपैथिक पद्धति से अवगत करवाया। डॉ राहुल परमार ने कोरोना के टीके की महत्वता के बारे में बताया तथा कोविड-19 के प्रारंभिक लक्षणो पर प्रकाश डाला और कहा की कोरोना महामारी से निपटने के लिए हमे दवाई भी लेना है और प्रोटोकॉल नियमो का कड़ाई से पालन भी करना है।योग प्रशिक्षक में आर्युवेदिक उपचार एंव योग की महत्वता पर बताया की हम घर पर रहकर भी आर्युवेदी दवाओं का सेवन निश्चित मात्रा में कर इस बिमारी से अपने व अपने परिवार को बचा सकते है, चूकिं कोरोना का वायरस नासिका मार्ग से प्रवेश कर फेफड़े को संक्रमित कर रहा है। अतः इसलिए हम सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाती, जैसे कई योग, आसन व प्राणायाम आदि घर पर कर अपने शरीर के फेंफड़ो को एंव हृदय को सुरक्षित रख सकते है।प्रशिक्षण सत्र में भाजपा प्रदेश मंत्री ललित यादव एवं चंदला विधायक राजेश प्रजापति जी, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला जी, जिला महामंत्री जयराम चतुर्वेदी जी,जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र चौरसिया जी, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद बुंदेला ,डॉक्टर महेंद्र तिवारी जी, कार्यक्रम के प्रभारी अनुरुद्ध सिंह सह प्रभारी गीता पटैरिया , डॉक्टर राहुल परमार ,आईटी विभाग से सागर संभाग प्रभारी रवि मिश्रा सहित मण्डल के स्वास्थ्य स्वंयसेवक प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *