एयरपोर्ट पर रनवे की तरफ फेंकी गई पेट्रोल से भरी बोतल, ऐसे टला बड़ा हादसा

मुंबई
मुंबई हवाईअड्डे पर सुरक्षाकर्मी तब हरकत में आ गए जब रनवे की तरफ कुछ शरारती तत्वों ने पेट्रोल से भरी एक बोतल फेंक दी। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि घटना बुधवार रात करीब नौ बजे हुई। हवाईअड्डे की सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के एक सुरक्षा अधिकारी ने गांवदेवी झुग्गी के पास स्थित हवाईअड्डे की चारदीवारी के बाहर से कोई वस्तु गिरती देखी। सूत्रों ने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने पेट्रोल से भरी बोतल बरामद की जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से विमान परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी जिसने झुग्गी बस्ती में पड़ताल की, लेकिन शरारती तत्वों की पहचान नहीं की जा सकी। रअसल, मुंबई हवाई के नजदीक ही गांवदेवी झुग्गी बस्ती है। सुरक्षा के लिए चारदीवारी है लेकिन कुछ शरारती तत्व इससे भी बाज नहीं आते हैं। बता दें कि हवाईअड्डे की सुरक्षा सीआईएसएफ के हवाले हैं। राजधानी दिल्ली के बाद यह देश का दूसरा सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे की सुरक्षा के साथ-साथ सीआईएसएफ वहां पहुंचने वाले यात्रियों को मिलने वाली सुविधा को भी नियंत्रित करता है।  सीआईएसएफ हवाई अड्डे की परिधि को सुरक्षित करता है, जो दिल्ली हवाईअड्डे के बाद देश का दूसरा सबसे व्यस्ततम हवाईअड्डा है, इसके अलावा शहर की ओर से यात्रियों और अन्य लोगों की सुविधा तक पहुंच को नियंत्रित करता है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *