दीदियों ने सीधा संवाद कर प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर कार्यक्रम में भाग लिया

मुरैना
प्रधानमंत्री आत्मनिर्भर भारत नारीशक्ति संवाद कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों की दीदियों ने सीधा संवाद कर गुरूवार को दोपहर 12 बजे भागीदारी दर्ज कराई। यह कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार में आमंत्रित कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।    
    
कार्यक्रम में कुल विभिन्न ग्राम संघठनो के 8 समूहों को 23 लाख 25 हजार रूपये की सहायता राशि वितरित की। वहीं समस्त ब्लॉकों के द्वारा भी लगभग 1 करोड़ 28 लाख 25 हजार रुपये की राशि वितरण की गई। कार्यक्रम में ब्लॉक जौरा, मुरैना, अम्बाह से समूह की दीदियों में मुख्यतः श्रीमती निर्मला तोमर, श्रीमति राधा तोमर, श्रीमती अकीला खान, श्रीमती गायत्री, दीदी से उनके समूहों व गतिविधियों पर भी चर्चा की। तथा उनकी प्लानिंग पर भी मार्गदर्शन दिया।      
    
विकासखण्डों सीएफएल कार्यालय व बैंको में भी यह कार्यक्रम हुऐ। जिसमें विभिन्न जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने भी सहभागिता की। आजीविका मिशन, सीएलएफ एवं व्हीओ के सदस्य उपस्थित थे। इसके साथ ही कुल 5 हजार 4 समूहों के 55 हजार लगभग समूह सदस्यों ने कार्यक्रम को देखा एवं सुना। कार्यक्रम में जिला परियोजना प्रबन्धक दिनेश सिंह तोमर, जिला प्रबन्धक वीरेश भदौरिया, धर्मेन्द्र करोरिया, विमल सिंह, जाहिद, रवि आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *