अब उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा के नाम पर होगा

 भोपाल
 विधानसभा द्वारा दिए जाने वाले उत्कृष्ट संसदीय पुरस्कार फिर शुरू होंगे। इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने मंगलवार को सदन में चयन समिति घोषित कर दी है। विधानसभा के शीतकालीन सत्र में वर्ष 2020-21 के लिए यह पुरस्कार दिए जाएंगे। चयन समिति का अध्यक्ष पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा को बनाया गया है।

साथ ही पुरस्कारों के नाम भी तय कर दिए हैं। श्रेष्ठ विधायक पुरस्कार पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, उत्कृष्ट मंत्री पुरस्कार पंडित रविशंकर शुक्ल, विधानसभा रिपोर्टिंग के लिए प्रिंट मीडिया पुरस्कार जमुनादेवी, इलेक्ट्रानिक मीडिया को माणिकचंद बाजपेयी की स्मृति में पुरस्कार दिया जाएगा।

वहीं, पं. कुंजीलाल दुबे की स्मृति में श्रेष्ठ अधिकारी और पूर्व विधानसभा प्रमुख सचिव रंगोले की स्मृति में श्रेष्ठ कर्मचारी पुरस्कार दिया जाएगा। समिति में विधायक हिना कांवरे, डा. गोविंद सिंह, देवेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र पांडे, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र शर्मा और शरद द्विवेदी को सदस्य बनाया गया है।

 

कंपनी और निगम ने बुधवार को किया अनुबंध

नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एनसीएल) के सहयोग से मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम सिंगरौली क्षेत्र में ईको टूरिज्म सर्किट विकसित करेगा। बुधवार को इस समझौते पर कंपनी और निगम के अधिकारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। कार्यक्रम में कंपनी और निगम के अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।

पर्यटन विकास निगम के प्रबंध संचालक एस. विश्वनाथन ने कहा कि पर्यटन के माध्यम से कम निवेश में बड़े पैमाने पर स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है। उन्होंने कहा कि सिंगरौली को देश के पर्यटन मानचित्र पर उभारने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। एनसीएल के सीएमडी पीके सिन्हा ने सिंगरौली इको टूरिज्म सर्किट के विकास के लिए मप्र पर्यटन को अपना पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया है। वहीं कलेक्टर सिंगरौली राजीव रंजन मीणा ने एनसीएल एवं निगम को जिला प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *