अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त मकानों की जानकारी जल्द भेजें-नगरीय विकास मंत्री सिंह

भोपाल

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सभी कलेक्टर्स को निर्देशित किया है कि अतिवृष्टि एवं बाढ़ के कारण नगरीय क्षेत्रों में निवासरत आर्थिक रूप से कमजोर रहवासियों के क्षतिग्रस्त आवासों का सर्वे कर जल्द जानकारी भेजें। ऐसे आवासहीन रहवासी जो कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के बीएलसी घटक अन्तर्गत पात्रता की श्रेणी में आते हैं, उनका सर्वे कर पात्रतानुसार प्रतिवेदन तैयार करने के निर्देश पहले ही नगरपालिका अधिकारियों को दिये जा चुके हैं।

नगरीय निकाय तथा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम का गठन कर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर पात्रता सूची 17 अगस्त तक भेजने के निर्देश दिये गए हैं। कार्य की प्रतिदिन समीक्षा के निर्देश भी दिये गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *