निमेश अध्यक्ष, मनोज बने दीपका व्यापारी संघ के सचिव

दीपका
दीपका व्यापारी संघ का चुनाव आज नर्मदेश्वर शिव मंदिर पाली रोड दीपका में संपन्न हुआ,जिसमें अध्यक्ष पद पर निमेश अग्रवाल सचिव मनोज महतो उपाध्यक्ष महेश मित्तल व धरम तिवारी,सह सचिव राजू प्रजापति और क्रांति पटेल,कोषाध्यक्ष रोहित जायसवाल उप कोषाध्यक्ष भूपेंद्र अग्रवाल सर्वसम्मति से चुने गए।

अध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवार होने के कारण वोटिंग कराया गया जिसमें दिनेश अग्रवाल और मनोज गुप्ता को पछाड़कर राजेश अग्रवाल और निमेंश अग्रवाल ने बराबर 13 मत प्राप्त किए वही एक वोट निरस्त हो गया अंतत: राजेश अग्रवाल महामाया आॅटो पार्ट्स ने निमेष के नाम पर सहमति जताई और अंतत: निमेष अग्रवाल अध्यक्ष बन गए। इस तरह बहुप्रतीक्षित दीपका व्यापारी संघ की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हो गया।

इस कार्यकारिणी को गठन करने में मुख्य भूमिका दिनेश अग्रवाल की रही जिन्हें संयोजक बनाया गया है वही प्रशांत महतो को कार्यक्रम प्रभारी व अध्यक्ष पद के शेष प्रत्याशी राजेश अग्रवाल मनोज गुप्ता व दिनेश अग्रवाल को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कार्यकारिणी में जगह दी गई है। कार्यक्रम  की अध्यक्षता वयोवृद्ध सदस्य हजारीलाल मोदी ने की एवं चुनाव प्रभारी के रूप में  पवन केडिया एवं विशाल अग्रवाल उपस्थित थे कार्यक्रम के अंत में पदाधिकारियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया एवं मिठाईयां बांटकर प्रत्याशियों ने खुशी मनाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *