टोक्यो पैरालंपिक 2020 का शेड्यूल जारी

टोक्यो
 टोक्यो पैरालंपिक 2020 की तैयारी शुरू हो गई। इस गेम्स में दुनिया भर के खिलाड़ी मेडल जीतने के लिए उतरेंगे। भारत ने टोक्यो ओलंपिक में 7 पदक जीते हैं। अब भारतीय पैरालंपिक दल का लक्ष्य भी यही होगा। बता दें ब्राजील रियो पैरालंपिक में भारत ने कुल चार पदक जीते थे। जिनमें से दो स्वर्ण थे। गौरतलब है कि पैरालंपिक 2020 कोरोना महामारी के कारण लेट हो गया। अब खेल 24 अगस्त से 5 सितंबर तक जापान की राजधानी टोक्यो में खेला जाएगा। विकलंगा एथलीट 28 गेम स्पर्धाओं में भाग लेंगे। भारत 9 खेल आयोजनों में हिस्सा लेगा और 43 खिलाड़ी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे।

  • टोक्यो पैरालंपिक 2020 में भारत का कार्यक्रम
  • – देवेंद्र झाझरिया, अजीत सिंह और सुंदर सिंह गुर्जर पुरुषों की भाला फेंक – F46 व संदीप चौधरी और सुमित F-64 : सोमवार, 30 अगस्त।
  • – मरियप्पन थंगावेलु, शरद कुमार और वरुण सिंह भट्टी मंगलवार, 31 अगस्त को हाई जंप टी-63 फाइनल।
  • – हाई जंप टी-47 इवेंट में निषाद कुमार और राम पाल रविवार 29 अगस्त को फाइनल में मुकाबला करने वाले हैं।
  • – शॉट पुट एफ-57 कैटेगरी में सोनम राणा – गुरुवार, 7 सितंबर।
  • – जेवलिन एफ-41 में नवदीप – शनिवार, 4 सितंबर।
  • – प्रवीण कुमार (हाई जंप टी-64)- शुक्रवार, 3 सितंबर।
  • – योगेश कथुनिया और विनोद कुमार डिस्कस थ्रो एफ-56 इवेंट में – सोमवार, 30 अगस्त।
  • – रंजीत भाटी (भाला एफ-57)- शनिवार, 28 अगस्त।
  • – अरविन्द शॉटपुट में (एफ-35) – गुरुवार, 2 सितंबर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *