पिता ने किया रेप, घर से भागकर की शादी, देह व्यापार का विरोध करने पर पति ने दिया तीन तलाक

अमरोहा
बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव में मां की मौत के बाद पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। परेशान किशोरी घर छोड़कर अमरोहा में एक पेट्रोल पंप पर आ पहुंची। पंप स्वामी ने उसका निकाह नोएडा निवासी एक पंपकर्मी के साथ करा दिया। आरोप है कि पति ने भी उसे देह व्यापार की दलदल में धकेल दिया। विरोध जताने पर तीन तलाक दे दिया। पीड़िता ने डीआईजी को शिकायती पत्र भेजते हुए कार्रवाई की मांग की है। बिजनौर जिले के नहटौर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की मां की मौत हो गई थी। इसके बाद पिता उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप भी लगाया है। उधर, पिता के उत्पीड़न से तंग पीड़िता चार महीना पहले अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर आ पहुंची। यहां उसका निकाह पंप स्वामी ने नोएडा के दादरी निवासी अपने कर्मचारी के साथ करा दिया। इसके बाद दोनों दादरी चले गए। आरोप है कि पति ने उस पर देह व्यापार करने का दबाव बनाया।  आरोप है कि विरोध जताने पर पति ने तीन तलाक देते हुए घर में बंधक बना लिया। दो अगस्त को पीड़िता वहां से भाग निकली। अमरोहा आकर चार अगस्त को एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। परेशान पीड़िता ने अब डीआइजी को शिकायती पत्र भेजते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। फिलहाल वह अमरोहा में ही एक परिवार में शरण लिए है। स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने मामले में जानकारी कर जांच और कार्रवाई करने की बात कही है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *