हेरोइन को पंजाब सप्लाई करने आ रही नाइजीरियन युवती पकड़ी गई 

अमृतसर
देश में विदेशी लड़कियां भी नशे का कारोबार करते पकड़ी जा रही हैं। खासकर नाइजीरियन लड़कियां पंजाब-दिल्ली और गुजरात जैसे प्रदेशों में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देती रही हैं। पुलिस ने इस बार एक नाइजीरियन युवती को तब पकड़ा, जब वो स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर दिल्ली से पंजाब जा रही थी। उसके हाथ में एक किलो 200 ग्राम हेरोइन थी। हेरोइन की खेप उसे अमृतसर पहुंचाना था। हालांकि, अमृतसर पहुंचने से पहले ही वह गिरफ्त में आ गई। उसकी पहचान प्रिंसेस चिन्योए के तौर पर हुई है।

 पंजाब की खन्ना पुलिस की एसपी (आई) मनप्रीत सिंह बताया कि, हमारी पुलिस पार्टी डीएसपी पायल हरदीप सिंह की अगुवाई में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों की खातिर गश्ती अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थाना दोराहा पुलिस के साथ नेशनल हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही कार को चेकिंग के लिए रोका गया। दिल्ली नंबर की स्विफ्ट डिजायर कार जो थी, उसमें एक विदेशी महिला बैठी हुई थी। उन्हें रोककर जांच की गई तो कार में से एक किलो 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पता चला कि, विदेशी युवती एक नाइजीरियन महिला है। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की तो वह बरगलाने लगी। वहीं, जब कार के ड्राइवर से सख्ती की गई तो उसने काफी बातें उगल दीं। पुलिस ने नाइजीरियन महिला और दिल्ली के उस टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

उसने कहा कि, वह नई दिल्ली का निवासी है,वो नाइजीरियन महिला यहीं रह रही थी। महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि, दोनों आरोपितों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर गई दी है, जल्द ही उनके अहम खुलासे होने की संभावना है। उधर, विदेशी महिला की गिरफ्तारी के बाद अन्य संबंधित लोगों की भी कड़ी निकाली जा रही हैं। जानकारों का कहना है कि, एक किलो 200 ग्राम हेरोइन की कीमत काफी ज्यादा होती है। वो जो विदेशी महिला पकड़ी गई है वो हेरोइन की सप्लाई दिल्ली से अमृतसर करने जा रही थी। ढाई हजार करोड़ की हेरोइन तस्करी का मास्टरमाइंड दुबई से दिल्ली लौटा तो ATS ने एयरपोर्ट से ही दबोचा दिल्ली में जब्त की गई थी 350 किलो हेरोइन पिछले महीने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश की राजधानी में ही ड्रग्स के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था।

 पुलिस ने 350 किलो हेरोइन जब्त की थी। जिसकी कीमत करीब 2500 करोड़ रुपए बताई गई। यह जब्ती दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई में से एक थी। पहली बार पुलिस ने ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पकड़ी। ड्रग्स के साथ पुलिस ने 4 नशे के सौदागरों को भी धरा। उन चारों आरोपियों में से तीन को हरियाणा और एक को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के सीपी नीरज ठाकुर का कहना था कि, उनकी टीम कई महीनों से इस तरह के मामले से निपटने में लगी हुई थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस का हाथ एक अफगानिस्तान नागरिक तक भी पहुंचा। उससे पता चला कि, हेरोइन की इस बड़ी खेप को कंटेनर्स में छिपाकर समुद्र के जरिए मुम्बई और फिर वहां से दिल्ली लाया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *