कार्तिक आर्यन ने शुरू की ‘फ्रेडी’ की शूटिंग

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘फ्रेडी’ की शूटिंग शुरू कर दी है। कार्तिक आर्यन ने फिल्म ‘फ्रेडी’ के सेट से एक फोटो शेयर कर लिखा, फिल्म फ्रेडी की शूटिंग शुरू करने से पहले ही मैं इसे लेकर बेहद उत्साहित रहा हूं। यह मेरे दिल के बेहद करीब है और अब आखिरकार मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गई है। शूटिंग शुरू। गौरतलब है कि ‘फ्रेडी’ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म की निमार्ता एकता कपूर हैं और फिल्म का निर्देशन शशांक घोष कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *