बाढ़ प्रभावित जिलों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने अभियान जारी- ऊर्जा मंत्री तोमर

शिवपुरी
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि बाढ़ से प्रभावित जिलों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य अभियान के रूप में किया जा रहा है। श्योपुर जिला मुख्यालय में 100 प्रतिशत विद्युत आपूर्ति शुरू कर दी गयी है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित तहसील मुख्यालय विजयपुर, कराहल, वीरपुर और बडोदा में भी विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गयी है। बाढ़ प्रभावित 563 ग्रामों से 400 ग्रामों में भी बिजली चालू कर दी गई है। विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कार्यवाही लगातार जारी है। जल्द ही सभी स्थानों में भी विद्युत आपूर्ति शुरू हो जायेगी।

शिवपुरी में 15 फीडरों पर विद्युत व्यवस्था बहाल
शिवपुरी जिले में जिला मुख्यालय तथा तहसील मुख्यालय के सभी 11 के.व्ही. फीडरों से विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जिले के 162 घरेलू फीडरों में से 156 फीडरों पर विद्युत व्यवस्था बहाल कर दी गई है। जिले के 222 पंप फीडर में से 142 फीडरों पर विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है। कुछ फीडर आंशिक रूप से चालू किये गये हैं। बंद फीडरों पर लगातार सुधार कार्य कर विद्युत व्यवस्था सुचारू रूपे से बहाल करने का कार्य प्रगति पर है। इसी प्रकार जिले में 33/11 के.व्ही. के 98 उपकेन्द्र में से 95 उपकेन्द्र चालू किये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *