विवेक, नीलकांत बने करोड़पति कोच को भी सम्मान निधि, सीएम शिवराजसिंह का एलान

भोपाल
 टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics) में कांस्य पदक जीतकर 41 साल का सूखा ख़त्म करने वाली भारतीय हॉकी टीम के प्रदर्शन के बाद भारत के खेलप्रेमियों की खुशियां आसमान छू रही हैं। मध्यप्रदेश के खेलप्रेमियों का सीना भी गर्व से ऊंचा हो गया है क्योंकि कांस्य पदक विजेता टीम में मध्यप्रदेश से जुड़े दो खिलाड़ी शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (cm shivraj singh chauhan) ने दोनों खिलाड़ियों को एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की है।

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने आज गुरुवार 5 अगस्त का दिन यादगार बना दिया। टोक्यो ओलम्पिक (Tokyo Olympics) में भारत के जाबांजों ने जर्मनी जैसी मजबूत टीम को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीत लिया है।  इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई देते हुए कहा है कि ये ऐतिहासिक दिन है जो हर भारतीय की स्मृति में सदा के लिए अंकित हो गया है। हमें भारतीय टीम पर गर्व है।

उधर  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी खासे खुश हैं उन्होंने ट्वीट कर भारतीय पुरुष हॉकी टीम (indian men hockey team) को जीत की बधाई दी साथ ही टीम में शामिल मध्यप्रदेश होशंगाबाद ज्जिले के इटारसी के लाल विवेक सागर (vivek sagar) और मध्यप्रदेश हॉकी एकेडमी का हिस्सा रहे मणिपुर के खिलाड़ी नीलकांता शर्मा को एक एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि देने की घोषणा की।

मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने भी कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुष हॉकी टीम को बहुत बहुत बधाई  दी है।मैच में भारत के जीतते ही विवेक सागर के गृहनगर इटारसी और गांव चांदौन में जश्न शुरू हो गया। इटारसी में हॉकी प्लेयर्स और विवेक के फैंस ने डांस और आतिशबाजी की। यहां ध्यानचंद चौराहे पर हॉकी प्रेमियों और विवेक सागर प्रसाद के फैंस ने पटाखे फोड़कर अपनी खुशियों का इजहार किया। जर्मनी पर जीत दर्ज कर ब्रांज मेडल जीतने पर पूरे प्रदेश में हॉकी प्रेमी जश्न मना रहे हैं।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश गर्व से भरा है. यह केवल कांस्य पदक नहीं है, वरन भारतीय हाकी का पुनर्जागरण है. पूरे 41 साल के बाद टीम ने शानदार प्रदर्शन कर दुनिया की श्रेष्ठ टीमों को हराया, सबको धूल चलाई. सीएम शिवराजसिंह चौहान ने कहा मध्यप्रदेश के लिए खासतौर पर गर्व का विषय है हमारी इटारसी के लाल विवेक सागर प्रसाद इस टीम में थे, उन्होंने गोल भी किया था।

सीएम ने विवेक सागर प्रसाद की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए एक करोड़ रुपए सम्मान निधि देने की घोषणा की। सीएम ने मध्यप्रदेश हाकी अकादमी के कोच नीलकांत शर्मा को भी एक करोड़ रुपए सम्मान निधि के रूप में देने की घोषणा की है। सीएम ने कहा कि इस उपलब्धि के लिए पूरी भारतीय टीम बधाई की पात्र है। उन्होंने टीम इंडिया का स्वागत करने की भी बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *