आर्थिक तंगी को देख शुल्क में कटौती की जरूरत, छात्राओं से दूसरी काउंसलिंग में होगी वसूली

भोपाल  
उच्च शिक्षा विभाग ने निजी और सरकारी 1264 कॉलेजों पर प्रवेश देने पंजीयन शुरू कराएगा। इसमें दो राउंड की काउंसलिंग कराने के बाद  सीएलसी रखी गई हैं। इसमें विद्यार्थियों से जमकर वसूली की जाएगी। जबकि छात्राओं की वसूली में राहत देने लिए पोर्टल चार्ज में 50 रुपए की छूट दी गई है। दूसरे राउंड में उनसे पंजीयन 250 और सीएलसी में 500 रुपए में पंजीयन कराना होगा।

छात्राओं को नि:शुल्क और छात्रों को 100 रुपए पंजीयन और 50 रुपए पोर्टल चार्ज के साथ 150 रुपए का भुगतान करना होगा। ये राशि सिर्फ प्रथम राउंड की काउंसलिंग में ली जाएगी। जबकि विभाग दूसरे राउंड में छात्राओं को 300 और छात्राओं को 250 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके बाद सीएलसी रखी गई है। इसमें नए पंजीयन कराने वाली छात्राओं से पूरी वसूली की जाएगी। सीएलसी राउंउ में नए सिरे से अपने पंजीयन कराने पर छात्राओं को 500-500 रुपए का भुगतान करना होगा। हालांकि विभाग ने छात्राओं को 50 रुपए के पोर्टल चार्ज से मुक्त किया है। जबकि छात्रों को 550 रुपए का भुगतान करना होगा।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष अशुतोष चौकसे का कहना है उच्च शिक्षामंत्री डॉ. मोहन यादव को कोरोनाकाल को ध्यान में रखकर काउंसलिंग शुल्क का चार्ट तैयार करना चाहिए। जहां वे प्रथम राउंड में छात्राओं को नि:शुल्क प्रवेश देने का दावा कर रहे हैं। वहीं, दूसरे राउंड और सीएलसी से प्रथम राउंड में होने वाली क्षति की पूर्ति करने की व्यवस्था की गई है। जबकि कोरोना काल में आर्थिक तंगी होने पर शुल्क में 50 फीसदी तक की कटौती होना चाहिए थी।

620 बीएड कॉलेजों में प्रवेश लेने 30 हजार विद्यार्थियों ने पंजीयन करा लिया है। इसमें 23,336 ने च्वॉइस फिलिंग और साढ़े नौ हजार सत्यापन हो चुका है। आज पंजीयन कराने का अंतिम दिन है। इसलिए रात 12 बजे तक पंजीयन, च्वॉइस फिलिंग और सत्यापन में बढ़ोतरी हो सकती है। कल सत्यापन का अंतिम दिन है। विभाग को उनकी मेरिट जारी करेगा। इसके बाद 14 को उनको सीटें आवंटित की जाएंगी। विद्यार्थी 18 अगस्त तक कालेजों में पहुंचकर प्रवेश ले पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *