इंदौर क्राइम ब्रांच ने तीन शराब तस्कर को गिरफ्तार

इंदौर
 बीते दिनों इंदौर (indore) के अलावा कई शहरो में जहरीली शराब  से हुई मौतों के बाद इंदौर पुलिस (indore police) ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी है। इसी क्रम में इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से इंदौर लाकर अवैध शराब बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियो से पांच पेटी अंग्रेजी ब्रांड की शराब जब्त की है।

 

दरसअल, इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर के एक ट्रांसपोर्ट पर अवैध शराब का कारोबार चल रहा है। सूचना पर इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा एक टीम गठित कर ट्रांसपोर्ट पर छापामार कार्रवाई की गई तो पुलिस को पता चला कि आरोपी शराब को ट्रांसपोर्ट से स्टेशनरी के नाम पर बुक कर दिल्ली से इंदौर लाते थे। पुलिस ने बताया कि केपिटल इंडिया लाजिस्टिक ट्रान्सपोर्ट द्वारा सांवेर रोड पर स्टेशनरी की बिल्टी चालान बनाकर अवैध शराब की तस्करी की जा रही है।

सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची तो जितेन्द्र भोज, चंदन कौचल और गोविन्द नामक युवक मिले। एडिशनल एसपी क्राइम ब्रांच गुरुप्रसाद पाराशर के मुताबिक आरोपियों से प्लास्टिक के पैकेट पर नम्बर के बारे में पूछने पर बताया गया यह स्टेशनरी है, यह माल दिल्ली से आया है। जब पैकेट को खुलवाया गया तो उसमे 5 पेटी अंग्रेजी ब्रांड की शराब निकली। जिस पर पुलिस ने शराब के सैंपल को टेस्टिंग के लिए भिजवाया। क्राइम ब्रांच को अंदेशा है कि यह शराब नकली भी हो सकती है।

गौरतलब है कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनसे उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कई और कड़िया जुड़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *