अब बहनों की सुरक्षा, बहनों के हाथ – मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने गुरुवार को वर्चुअली हरदा जिला मुख्यालय के महिला थाना का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर महिला थाने खोले जाने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और गृह मंत्री डॉ. मिश्रा का आभार व्यक्त किया। पटेल ने कहा कि महिला थाना खुल जाने से महिलाएँ बेझिझक अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए शिकायत भी कर सकेंगी। बहनों की सुरक्षा, बहनों के हाथ होने से निश्चित ही महिला अपराधों में कमी आयेगी।

मंत्री पटेल ने अपने वर्चुअल संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा सभी जिलों में महिला थानों का खोला जाना महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हरदा में महिला थाने के प्रारंभ हो जाने से जिले में महिलाओं के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों पर नियंत्रण और महिला सुरक्षा में मदद मिलेगी। महिला पुलिस थाने में 25 अधिकारी-कर्मचारियों की पद-स्थापना की गई है। पटेल ने आशा जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदस्थ अधिकारी-कर्मचारी इस थाने पर अपनी सेवाएँ देकर जिले में मातृशक्ति, बहनों एवं बेटियों को त्वरित कार्यवाही कर न्याय दिलायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *