खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने दी पी.वी. सिंधु को बधाई

भोपाल

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने भारत की बैडमिंटन खिलाडी पी.वी. सिंधु को टोक्यो ओलम्पिक में कांस्य पदक हासिल करने पर बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि बैडमिंटन खिलाड़ी सिंधु ने लगातार दूसरे ओलम्पिक में पदक जीतकर इतिहास रच दिया है और पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई है। उन्होने 2016 रियो ओलम्पिक में रजत पदक हासिल किया था।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने कहा कि भारत की लाड़लियों ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से सफलता को अवश्य हासिल किया जा सकता है। देश को पी.वी. सिंधु पर गर्व है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *