डीएवीवी:नॉन सीईटी कोर्स में 1 सितंबर व सीईटी कोर्स में अक्टूबर से शुरू होगा नया सत्र, 15 सितंबर के बाद शुरू हो पाएगी सीईटी काउंसलिंग

इंदौर
देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के टीचिंग विभागों में नया सत्र अलग- अलग समय पर शुरू हो पाएगा। नॉन सीईटी कोर्स के छात्रों का नया सत्र 1 सितंबर तो सीईटी छात्रों के लिए 1 अक्टूबर से शुरू हो पाएगा। दरअसल नॉन सीईटी कोर्स के लिए काउंसलिंग 15 अगस्त के बाद शुरू होगी। ऐसे में 31 अगस्त तक दोनों काउंसलिंग पूरी हो जाएगी, जबकि सीईटी 31 अगस्त को है। दावे- आपत्ति और उसके समाधान के बाद 12 अगस्त को रिजल्ट आएगा। कम से कम दो दौर की काउंसलिंग के बाद 2 सितंबर तक नया सत्र आरंभ होगा।

सीईटी, नॉन सीईटी पर एक नजर

  •     नॉन सीईटी कोर्स के लिए कुल 2675 आवेदन आए।
  •     27 विभागों के कुल 72 कोर्स की 3451 सीटों के लिए यह प्रक्रिया हुई थी।
  •     वहीं सीईटी (कॉमन एंट्रेंस टेस्ट) के लिए अब तक साढ़े 9 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। 9 अगस्त अंतिम तारीख है।
  •     सीईटी में 14 विभागों के 41 कोर्स की 2560 सीटों के लिए प्रक्रिया जारी है।
  •     सीईटी में आईआईपीएस, आईएमएस, लॉ, इकोनॉमिक्स, फार्मेसी, एसजेएमसी, ईएमआरसी और कामर्स सहित अन्य विभाग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *