Tokyo Olympics: बॉक्सर सतीश कुमार आज क्वार्टर फाइनल में जालोलोव से भिड़ेंगे

  टोक्यो

भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार टोक्यो ओलंपिक- 2020 में मेडल जीतने की रेस में हैं. सतीश आज रविवार को (91 किग्रा वर्ग) क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलेंगे. सतीश अगर ये मैच जीत जाते हैं तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे और भारत के लिए एक और मेडल पक्का कर लेंगे.

हालांकि मुकाबले से पहले सतीश कुमार को 7 टांके लगे हैं. उन्हें जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ प्री-क्वार्टर मैच में ठुड्डी और दाहिनी आंख पर गहरा कट लग गया था. बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा, मैं ( शनिवार) को सतीश से मिला. डॉक्टर अगर उन्हें  इजाजत देते हैं तो वह रिंग में उतरेंगे.'

सतीश का क्वार्टर फाइनल में सामना उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से होगा, जो मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन हैं. जालोलोव ने अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव को 5-0 से हराया. सतीश इस मुकाबले में भी भारी पड़ते हैं, तो उनका पदक सुनिश्चित हो जाएगा.

पांच पुरुष भारतीय मुक्केबाजों ने टोक्यो ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल किया था. सतीश को छोड़कर, सभी मुक्केबाज पहले दौर में बाहर हो गए. स्टार मुक्केबाज अमित पंघल भी 52 किग्रा के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में नाकाम रहे.

लवलीना ने पक्का किया मेडल

पुरुष मुक्केबाजों के मुकाबले महिला मुक्केबाजों ने इस ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन किया है. अपना पहला ओलंपिक खेल रहीं लवलीना बोरगोहेन 69 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुक्केबाज ने देश के लिए एक मेडल तो पक्का कर लिया है.

लवलीना के अलावा पूजा रानी ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया. पूजा ने प्री-क्वार्टर का फाइनल का मुकाबला जीतकर मेडल की आस जगाई थी, लेकिन वह अंतिम-8 के मुकाबले में चीन की लि कियान से 0-5 से हार गईं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *