मुख्यमंत्री चौहान ने साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विख्यात साहित्यकार मुंशी प्रेम चंद की जयंती पर आज उनका स्मरण कर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया।

मुंशी प्रेमचंद ने हिन्दी कहानी और उपन्यास की एक ऐसी परंपरा का विकास किया, जिसने पूरी सदी के साहित्य का मार्गदर्शन किया। उनका लेखन हिन्दी साहित्य की एक ऐसी विरासत है, जिसके बिना हिन्दी के विकास का अध्ययन अधूरा होगा। वे एक संवेदनशील लेखक, सचेत नागरिक, कुशल वक्ता तथा सुधी संपादक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *