बारिश ने मौसम को बनाया सुहाना, तापमान में आई गिरावट

भागलपुर
बंगाल की खाड़ी से आये मानसूनी बादलों ने शुक्रवार को दिन भर रह-रहकर बारिश का दौर चला दिया। इस दौरान कभी हल्की बारिश हुई तो कभी रिमझिम फुहारें पड़ी। इस बदले हुए मौसम के तेवर से शुक्रवार का दिन कूल-कूल हो गया। भारतीय मौसम विभाग भागलपुर के मौसम वैज्ञानिक जीपी मंडल ने बताया कि अगर थोड़ी बहुत बदलाव को छोड़ दें तो शनिवार एवं रविवार को भी अमूमन ऐसे ही मौसम की मेहरबानी बरसेगी। दिन का तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हां, इस दौरान बदरी होने के कारण थोड़ी उमस से परेशानी हो सकती है।  

5.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का दिन का पारा, रात भी हुई नरम
बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो गुरुवार को दिन में उमस व गर्मी का जबरदस्त एहसास था तो शुक्रवार को दिन सुहाना हो गया। दिन के तापमान में 5.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी तो रात का पारा भी 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। गुरुवार की सुबह आठ बजे से लेकर शुक्रवार की सुबह आठ बजे के बीच 21 मिमी बारिश हुई।  शुक्रवार की सुबह आठ बजे से लेकर शाम पांच बजे के बीच 15 मिमी बारिश हुई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह आठ बजे 89 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक बढ़कर 98 प्रतिशत पर पहुंच गयी। जबकि दिन भर 11.9 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पूर्वी हवा बही।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *