शहर का एक और इलाका फिर कन्टेनेमेंट जोन बना
रायपुर
कोविड-19 के रोकथाम के लिए तय जिला प्रशासन के नए गाइड लाइन के तहत नगर निगम सीमा क्षेत्र के जोन क्रमांक 10 के अंतर्गत गुरुतेग बहादुर नगर महावीर नगर रानी दुर्गावती वार्ड क्रमांक 50 थाना न्यू राजेन्द्रनगर में 2 से अधिक नए कोरोना पाजिटिव पाये जाने के कारण उक्त क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिससे पूर्व में राजेश हेयर डे्रसर तक,पश्चिम में आर एन प्रसाद के मकान तक,उत्तर में सतगुरु किराना स्टोर व दक्षिण में निमार्णाधीन मकान तक शामिल है। इस इलाके के रहवासियों को कन्टेनमेंट जोन के तहत नियमावली का पूरा पालन करना होगा। निगरानी व अत्याश्यक सेवाओं के लिए कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी गई है।
